नवापारा में पदस्थ आर.एच.ओ. सुन्दरमणि को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा- करतला ब्लॉक अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर( उप-स्वास्थ्य केंद्र )नवापारा में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (RHO) सुंदरमणि पटेल की सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय और भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सेक्टर मेडिकल आफिसर केराकछार एस .के .मांझी ने पटेल जी द्वारा की गई उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने सदैव जिम्मेदारी, ईमानदारी और सेवा भाव से काम किया जोकि प्रेणादायक है।
विदाई समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पटेल ने अपने परिवार के बच्चों और सहयोगियों की उपस्थिति में केक काटा। इस दौरान पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने श्री पटेल को शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंजलि बंजारे सीएचओ ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि नवापारा उपस्वास्थ्य केंद्र में उनके द्वारा दी गई स्वास्थ्य सेवाएं हमेशा स्मरणीय रहेंगी।
समारोह के अंत में सभी सहयोगियों ने उन्हें विदा किया। इस अवसर पर सन्तोष दिव्य,सुहानी एक्का,अंजलि बंजारे, भुवन राठिया,महाबीर प्रसाद, कमलेश राठिया,शशि कंवर, छत्रपाल पैकरा,नागेश्वरी,पांचो कंवर,केशर केंवट, रजनी,मनटोरी, ललिता, कोइत्मा, मोहिनी मितानिन एवम बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं देकर इस पल को यादगार बनाया।





