Korba

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम: विकासखंड करतला के संकुल समन्वयक लतीफ खान अंसारी को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

कोरबा, छत्तीसगढ़: उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के क्रम में, जिला मिशन प्राधिकरण, कोरबा द्वारा एक विशेष प्रशस्ति पत्र समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड करतला के संकुल समन्वयक श्री लतीफ खान अंसारी को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि गत 23 मार्च 2026 को आयोजित ‘उल्लास नव भारत साक्षरता महापरीक्षा अभियान’ के दौरान श्री लतीफ खान अंसारी ने अपने संकुल, रामपुर के अंतर्गत असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए निर्धारित 100% लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संकुल के सभी असाक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराया गया, जो कि जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर जिला मिशन प्राधिकरण ने कहा कि श्री अंसारी के समर्पण और कड़ी मेहनत ने न केवल विकासखंड बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनके द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, करतला और जिला परियोजना अधिकारी, कोरबा ने भी श्री अंसारी को बधाई दी है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।

Back to top button