Bilaspur

बंधन एनजीओ कोननगर ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच निःशुल्क सामग्री वितरण, आत्मनिर्भरता के लिए किया जा रहा सहयोग विधवा और परित्यक्त महिलाओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, बंधन एनजीओ ने शुरू किया विशेष सहायता अभियान”





तखतपुर: बंधन एनजीओ की अनूठी पहल, गरीब परिवारों को स्वावलंबी बनाने के लिए बांटी आजीविका सामग्री”


बिलासपुर(तखतपुर)।सामाजिक संस्था बंधन कोननगर द्वारा फाउंडर्स प्लेज प्रोजेक्ट-12बी के अंतर्गत “टार्गेटिंग द हार्डकोर पुअर (THP) प्रोग्राम” का सफल संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य समाज के अत्यंत गरीब एवं वंचित परिवारों को आर्थिक, सामाजिक एवं आजीविका के क्षेत्र में सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से तखतपुर शाखा (ब्रांच कोड- THP-1171) के माध्यम से की जा रही है है। यह परियोजना बिलासपुर जिले में संचालित की जा रही है, जिसमें गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।


इस कार्यक्रम के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण, आजीविका संबंधी परिसंपत्तियों का वितरण, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता, बच्चों की शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने तथा बचत की आदत विकसित करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
परियोजना के प्रमुख उद्देश्यों में परिवारों की मासिक आय में वृद्धि, सुरक्षित आवास, बच्चों की शिक्षा, नियमित बचत, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना शामिल है। संस्था का लक्ष्य है कि चयनित परिवारों को स्थायी आजीविका प्रदान कर उन्हें गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकालकर आत्मनिर्भर बनाया जाए।


बंधन कोननगर के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाने की एक व्यापक पहल है। संस्था आने वाले समय में और अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक  में बंधन एनजीओ द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था विशेष रूप से विधवा महिलाओं, विकलांग  एवं परित्यक्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान कर रही है।



बंधन एनजीओ के माध्यम से गरीब परिवारों को नियमित रूप से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच सुहाग भंडार सामग्री,  साइकिल,  फल सब्जी ठेला , सिलाई मशीन, जूता चप्पल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।



बंधन एनजीओ संस्था के इन कार्यों से अनेक गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आई है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। स्थानीय नागरिकों ने बंधन एनजीओ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को अनुकरणीय बताया है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंधन एनजीओ कोलकाता से प्रोग्राम ऑफिसर विकास डे सरकार, वरिष्ठ एसी दीपेश एवं शाहिद मोहम्मद, ब्रांच मैनेजर मिनियम दत्ता , सीओ लक्ष्मी प्रसाद , सीओ भानु प्रताप जोशी, सीओ विकेश कुर्रे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायतों से भी जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें गुनसरी की सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र कुर्रे, खपरी के सरपंच शिवमोहन बंजारे एवं नगोई के सरपंच हरप्रसाद चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



बंधन एनजीओ की टीम, वॉलंटियर एवं पदाधिकारी संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। संस्था ने भविष्य में भी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए अपने सामाजिक सरोकारों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

Back to top button