Sakti

दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का कल होगा शुभारंभ

सक्ती । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 अंतर्गत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर तथा विकासखंड स्तर पर आयोजन के बाद दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 10 और 11 सितम्बर 2023 को कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में आयोजित कराया जा रहा है।

Also Read: तीन दिवसीय चक्रधर समारोह में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ 10 सितंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय सक्ती के कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में किया जाएगा। आयोजन अंतर्गत 10 सितम्बर को 100 मीटर दौड़, गेंड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, भौंरा, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कबड्डी, संखली एवं खो-खो खेल का आयोजन होगा।

इसी तरह 11 सितम्बर को गिल्ली डंडा, कंचा (बांटी), कुश्ती, पिट्ठूल और रस्साकसी खेल का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल 2023 के सुव्यस्थित आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित तिथियो को सुबह 8 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है।

FOLLOW US

WhatsApp Groupकोरबा बंधु 01✍🏻
Instagram Linkkorba_bandhu_news
YouTube ChannelKorba Bandhu News
Our Facebook PageKorba Bandhu
Back to top button