बड़ी खबर : रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुए 5 करोड़ की डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रक से झारखंड भाग रहे आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने धर दबोचा

रायगढ़ । शहर के एक्सिस बैंक में 5 से करोड़ से अधिक की डकैती करने वाले तीन डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर पुलिस ने ट्रक से झारखंड भागते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। रामानुजगंज से आरोपियों की क्रेटा वाहन भी जब्त की गई। प्लानिंग के चलते शातिर डकैत कार छोड़कर ट्रक के जरिए झारखंड भाग रहे थे। क्रेटा, ट्रक समेत डकैती की पूरी रकम बरामद की गई। बलरामपुर पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही है।

रायगढ़ शहर के एक्सिस बैंक में मैनेजर को चाकू मारकर 5 करोड़ से ज्यादा की डकैती की गई है। ढिमरापुर रोड पर स्थित बैंक में बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे। कल सुबह हुए इस घटना के बाद पुलिस हाईअलर्ट पर थी। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दिनदहाड़े 5 करोड रुपये से अधिक की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। रायगढ़ रेंज डीआईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी सदानन्द कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी, साइबर सेल के प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए थे।
Also Read: तीन दिवसीय चक्रधर समारोह में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Follow Us
WhatsApp Group | कोरबा बंधु 01✍🏻 |
Instagram Link | korba_bandhu_news |
YouTube Channel | Korba Bandhu News |
Our Facebook Page | Korba Bandhu |