Korba

राज्य चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा का रामपुर विधानसभा प्रवास, अटल स्मृति संगोष्ठी में हुए शामिल

कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री ध्रुव कुमार मिर्धा अपने रामपुर विधानसभा प्रवास के दौरान बरपाली पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित ‘अटल स्मृति संगोष्ठी’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

अटल जी के विजन से गढ़ा गया छत्तीसगढ़: ध्रुव कुमार मिर्धा

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री मिर्धा ने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा रखी गई छत्तीसगढ़ की नींव ही आज राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उनके विचार और आदर्श हमारे लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।”

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण और किसानों से संवाद

प्रवास के दौरान श्री मिर्धा ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित फरसवानी और कोथारी (विकासखंड करतला) स्थित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर श्री मिर्धा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सुचारू धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।

इस गरिमामय कार्यक्रम और प्रवास के दौरान पूर्व महापौर जोगेश लम्बा, अजजा प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर राठिया, करतला जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कंवर,जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, बरपाली मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, फरसवानी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार, उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव, झामलाल साहू (पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), किशन अग्रवाल, प्रदीप पटेल, र, अजय कँवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button