नवीन शासकीय महाविद्यालय रामपुर का उद्घाटन आज, क्षेत्रवासियों में देखी जा रही खुशियां
कोरबा । नवीन शासकीय महाविद्यालय रामपुर का उद्घाटन आज, क्षेत्रवासियों में देखी जा रही खुशियां। आज दोपहर 12:00 बजे नवीन शासकीय महाविद्यालय रामपुर का उद्घाटन समारोह शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रामपुर में विधानसभा अघ्यक्ष श्री चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी।
Read Also
- BREAKING NEWS : परसों इतने बजे आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरक्षा टीम पहुंच चुकी है रायगढ़
- कोरबा जिले में नौकरी पाने का सुनहरा मौका : 11 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर की जाएंगी नियुक्ति
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री ननकी राम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला श्रीमती सुनीता देवी कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला राठिया, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती डालीबाई पटेल तथा सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर श्री विनय सिंह राठिया होंगे। वहीं बरसों पुरानी मांग के पूरा होने पर पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। सभी आज के दिन का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे और आज वह दिन आ गया जिसका सभी को इन्तेजार था। महज कुछ ही घंटों में रामपुर के नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन होना है जिसके पश्चात यहां पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी।
Follow Us
Follow Us
| WhatsApp Group | कोरबा बंधु 01✍🏻 |
| Instagram Link | korba_bandhu_news |
| YouTube Channel | Korba Bandhu News |
| Our Facebook Page | Korba Bandhu |





