Janjgir Champa
55 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 03.11.23 को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी सुनील पंकज उम्र 29 साल निवासी कटोद थाना नवागढ़ द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की रही है। सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में रखे जुमला 55 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5500/ रूपया को बरामद किया गया है।
आरोपी सुनील कुमार पंकज उम्र 29 साल निवासी कटौद के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 235/ 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. कमलेश सेंडे, उप निरी. रमेश एक्का, आर. भुनेश्वर पटेल, बलराम यादव, टुकेश्वर डनसेना का सराहनीय योगदान रहा।
Follow Us
| WhatsApp Group | कोरबा बंधु 01✍🏻 |
| Instagram Link | korba_bandhu_news |
| YouTube Channel | Korba Bandhu News |
| Our Facebook Page | Korba Bandhu |





