Korba

चुलेश्वर राठौर बने भाजपा जवाली मंडल के प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला कोरबा में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई। बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी एवं सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर किसान नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर को भाजपा जवाली मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हरदीबाजार निवासी चुलेश्वर राठौर के प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जवाली मंडल में संगठन और अधिक मजबूत एवं सशक्त होगा।

Back to top button