Korba

कलमकार राइटर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले

कोरबा – छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के द्वारा मंच के अध्यक्ष डॉ. किशन टंडन क्रांति के संपादन में *स्याही के रंग* नामक राष्ट्रीय काव्य संग्रह का विमोचन बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्राध्यापक प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.किशन टंडन क्रांति ने किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा सिंह एवं श्री राजेंद्र कुमार कश्यप थे। इस कार्यक्रम में स्याही के रंग राष्ट्रीय साझा संकलन में समाहित किए गए 50 कलमकारों को *कलमकार राइटर अवार्ड* से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति समर्पित और समाज सेवा में अग्रणी रहे हैं। आपको अब तक अनेकों अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान,प्रशंसा पत्र और अवार्ड प्राप्त हो चुका है। आप राजनीति विज्ञान के निष्णात विद्वान प्राध्यापक हैं। आपके जैसे व्यक्तित्व को देश के विकास में विशिष्ट भूमिका निभाने का अवसर दिया जाना चाहिए। अपने एक आदर्श शिक्षक के रूप में उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र को ही नहीं अपितु प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को भी सकारात्मक रूप से प्रेरित करते हैं। आप एक कुशल वक्ता के साथ-साथ सरल,सहज और स्वाभिमानी व्यक्तित्व हैं। आपके इस अवार्ड से आपके स्वजन, मित्र और रिश्तेदारों में हर्ष है। आपको अनेको समाज सेवी संस्थाओं सहित विभागीय अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित किया है। आप हमेशा देश के युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक हैं। आप अनेक व्यक्तित्व को साहित्य रचना के लिए प्रभावशील रूप में प्रेरित करते आए हैं जिसमें आपको सफलता भी मिली है। इस कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा सिंह,डॉ.मनोज कुमार प्रधान, सुजीत कुमार टंडन,राजेंद्र कुमार कश्यप,विवेक कुर्रे ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन वरिष्ठ साहित्यकार जुगेश बंजारे धीरज ने किया। इस अवसर पर स्याही के रंग (राष्ट्रीय साझा )संकलन के अतिरिक्त गंज (अभिव्यक्ति संग्रह)गुरु घासीदास जी की वाणी (जीवन चरित्र एवं टीका सहित) ग्रंथ का भी विमोचन किया गया जिसके लेखक डॉ.किशन टंडन क्रांति हैं।

Back to top button