Korba

लबेद में नवीन आदिवासी सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों में उत्साह

कोरबा- कोरबा जिले के आदिवासी सेवा सहकारी समिति चिकनिपाली से अलग होकर लबेद में नवीन आदिवासी सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओ मैडम, एस ए डीओ अजय प्रकाश कंवर, आरईओ संजू पाटले, कामता प्रसाद साहू लबेद सरपंच  सम्मेलाल  सिदार सहित आसपास के मंडी प्रभारी, प्रबंधक और किसान शामिल हुए।
समिति के शुभारंभ का उद्देश्य क्षेत्र के आदिवासी किसानों को संगठित कर उन्हें कृषि संबंधी सुविधाएं, बीज, खाद और उचित मूल्य पर फसल विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराना है। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस समिति के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें समिति से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित किसानों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Back to top button