रजनी कांत पटेल बने कॉंग्रेस कमेटी बरपाली के ब्लॉक सचिव

कोरबा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरपाली ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, इस कार्यकारिणी का
नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन करेंगे l
जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूत
करने के लिए रजनी कांत पटेल को सचिव
पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है l
रजनी कांत पटेल लंबे समय से क्षेत्र में
निस्वार्थ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय है,
वे पूर्व मे युवा कॉंग्रेस कमेटी करतला के ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक प्रतिनिधि रहत चुके हैं, तथा 2024-25 मे क्षेत्र क्रमांक – 4
बरपाली से कॉंग्रेस पार्टी की ओर से
जिला पंचायत सदस्य के लिए टिकट की
मांग की थी, हालाकि उसे आगामी समय मे
चुनाव लड़ने का सांत्वना दिया गया l
तथा पटेल ने सामाजिक और जनसेवा
के कार्यो में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है l
यह सूची मनोज चौहान (जिलाध्यक्ष-जिला कॉंग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण) द्वारा जारी की गई है l






