Chhattisgarh

मड़वारानी के पास भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

कोरबा- कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर मड़वारानी के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एक बाइक में तीन युवक सवार होकर चांपा से कोरबा की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक में एक युवक अकेला सवार था, जो कोरबा से चांपा की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक चालक गलत दिशा में आ गया, जिससे दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मृतक की पहचान 18 वर्षीय निखलेश कंवर निवासी कमरीद, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा

Back to top button