Korba

पटाढ़ी के पास भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड ट्रेलर की टक्कर, प्याज लोड डाला बॉडी चालक की मौत

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पटाढ़ी के पास सुबह लगभग 7:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोरबा की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG04 PG 4336 कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज से लोड डाला बड़ी क्रमांक CG07 CR 8677 से हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला बड़ी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं ट्रेलर चालक भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी

Back to top button