Chhattisgarh

स्वामी आत्मानंद स्कूल सोहागपुर में किया गया सायकल वितरण

कोरबा| गर्वमेंट स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय सोहागपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 की सरस्वती साइकिल योजना के तहत गुरुवार को 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल बांटी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोक विश्राम कंवर रहे उन्होंने सभी बालिकाओं को आगे बढ़नेके लिए  और  सफल होने का आशीर्वाद दिया गया

विद्यालय का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत हुई और समाधान का आश्वासन भी दीं। साइकिल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच सोहागपुर विजय कंवर, जनभागीदारी व विकास समिति के अध्यक्ष शीत चौहान, विश्राम कंवर सरपंच कोथारी व जोन सिंह कंवर, अरुण सारथी, फिरत सारथी, बबलू कुर्रे, सचदेवा सिंह पैकरा, लक्ष्मी नारायण कंवर, बालकृष्ण कंवर, हेम कुमार कुर्रे, प्राचार्य आरएन प्रधान, प्रभाती प्रधान, व्याख्याता महेंद्र कंवर शिक्षक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटले व्याख्याता के द्वारा  किया गया!

Back to top button