
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। 7 जिलों के कलेक्टर समेत 11 IAS का तबादला कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 2017 बैच के IAS कुणाल दुदावत कोरबा कलेक्टर बनाए गए हैं। श्री दुदावत अभी बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में उल्लेखनीय सेवाऐं दे रहे हैं। सरकार ने उनके तेज तर्रार कार्यशैली ,कर्मठता ,कर्तव्यनिष्ठता का इनाम देते हुए उन्हें सबसे बड़े जिला खनिज न्यास वाले कोरबा जिले में पोस्टिंग दी है। कोरबा कलेक्टर के पद पर पिछले करीब 2 साल से जिले में सेवाएं दे रहे 2013 बैच के IAS अजीत वसंत को भी उनके काम का इनाम देते हुए सरगुजा कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।



सरगुजा जिले में कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे 2011 बैच के IAS भोस्कर विलास संदिपान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थ किए गए हैं। बेमेतरा जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे 2012 बैच के IAS रणबीर शर्मा प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर पदस्थ किए गए हैं। सुकमा जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे 2018 बैच के IAS देवेश कुमार ध्रुव दंतेवाड़ा कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। नारायणपुर कलेक्टर के पद सेवाएं दे रहीं 2018 बैच की IAS सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई बेमेतरा कलेक्टर होंगी। अपर कलेक्टर रायपुर के पद पर सेवाएं दे रहीं 2019 बैच की IAS सुश्री नम्रता जैन नारायणपुर कलेक्टर की कमान संभालेंगी। आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर के पद पर सेवाएं दे रहे 2019 बैच के IAS अमित कुमार सुकमा कलेक्टर के पद पर सेवाएं देंगे।





