कांग्रेस की दूसरी सूची के लिए 37 विधानसभा सीटों पर एक नाम पर बनी सहमति : रामपुर से श्यामलाल कंवर तो कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर का नाम लगभग तय

रायपुर । कांग्रेस की दूसरी सूची के लिए 37 विधानसभा सीटों के लिए एक नाम पर सहमति बन गई है। इसे लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। पार्टी सूत्रों के अनुसार 18 से 20 अक्टूबर के बीच दूसरी सूची जारी हो सकती है। इसमें नए चेहरों को मौका देने के साथ ही कई विधायकों का टिकट कट सकता है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की दोपहर तीन बजे से शुरू हुई बैठक रात आठ बजे तक चली। इसमें प्रदेश की शेष 60 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। नवरात्रि के चौथे या पांचवें दिन 37 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है, वहीं अष्टमी या नवमीं के दिन शेष प्रत्याशियों की सूची आने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर प्रसारित 37 सीटों के संभावित नाम
- भरतपुर से गुलाब कमरो
 - मनेंद्रगढ़ से प्रभा पटेल
 - बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव
 - प्रेमनगर से भानुप्रताप सिंह
 - भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े
 - रामानुजगंज से अजय तिर्की
 - लुंड्रा से डॉ. प्रीतम राम
 - लैलूंगा से चक्रधर सिंह सिदार
 - सारंगढ़ कांग्रेस पदमा मनहर या उत्तरी जांगड़े
 - धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह
 - रामपुर से श्यामलाल कंवर
 - कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर
 - लोरमी से थानेश्वर साहू
 - मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे या संजीत बनर्जी
 - बिलासपुर से शैलेष पांडेय
 - अकलतरा से कांग्रेस राघवेंद्र सिंह
 - चंद्रपुर से रामकुमार यादव
 - जैजैपुर से चौलेश्वर चंद्राकर या टेकचंद चंद्रा
 - पामगढ़ से शेशराज हरबंश या रवि भारद्वाज
 - बसना से देवेंद्र बहादुर
 - बिलाईगढ़ से पीयूष कोसरे या कविता प्राण लहरे
 - कसडोल से संदीप साहू या रोहित साहू
 - बलौदाबाजार से छाया वर्मा या शैलेश नितिन त्रिवेदी
 - धरसींवा से चंद्रशेखर शुक्ला या देवव्रत नायक
 - रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा
 - रायपुर पश्चिम कांग्रेस विकास उपाध्याय
 - रायपुर दक्षिण से रामसुंदर दास या प्रमोद दुबे
 - अभनपुर से धनेंद्र साहू
 - राजिम से अमितेश शुक्ला
 - बिंद्रानवागढ़ से संजय नेताम
 - गुंडरदेही से कुंवर सिंह निषाद या प्रतिमा चंद्राकर
 - दुर्ग शहर से अरुण वोरा
 - भिलाई नगर से श्रुति यादव
 - वैशाली नगर कांग्रेस तुलसी साहू या मुकेश चंद्राकर
 - अहिवारा कांग्रेस निर्मल कोसरे
 - बेमेतरा से आशीष छाबड़ा
 - रायपुर उत्तर से डॉ. राकेश गुप्ता या कुलदीप जुनेजा
 
 
