Korba

रामायण पढ़ने से व्यक्ति अच्छे मार्ग पर चलता है – मनोज झा

कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छातापाठ में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के पंचमी दिवस पर करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज झा मुख्य अतिथि के रूप मेंऔर उसके साथ राकेश यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस अवसर पर मनोज झा ने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणास्रोत है। रामायण के पाठ से व्यक्ति में सत्य, संयम, सेवा और कर्तव्यबोध जैसे गुण विकसित होते हैं, जो समाज को मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को रामायण से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। इससे परिवार, समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया तथा भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

Back to top button