Korba

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के घिनारा में विधायक ने किया भूमिपूजन

कोरबा,करतला- रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार एक बार फिर नजर आया, जब ग्राम पंचायत घिनारा में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामुदायिक भवन का भव्य भूमिपूजन किया गया। इस आयोजन ने साफ कर दिया कि क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभाव लगातार मजबूत हो रहा है,और क्षेत्र में विधायक फूल सिंह राठिया का लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

ग्राम पंचायत घिनारा में प्रजापति कुम्हार समाज के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विधायक फूल सिंह राठिया की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए।

कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और साथ ही करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्षों सहित जनपद सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी ने इस आयोजन को राजनीतिक रूप से भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रवण राठिया, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठिया, मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत घिनारा के सरपंच दीनानाथ राठिया, मंडल अध्यक्ष अमीर खान, जनपद सदस्य करतला दुलार सिंह राठिया सहित कोरबा राज के अध्यक्ष जायलाल प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा धरम लाल प्रजापति, भगत राम प्रजापति, रवि कुमार प्रजापति, भारत लाल प्रजापति, ताले सिंह राठिया, शेखर यादव, चैत राम प्रजापति, रामलाल, रामायण प्रजापति, सुकलाल, छोटेलाल, बिसाहू पटेल एवं आत्मा राम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और समाज के सदस्य मौजूद रहे।
इस सामुदायिक भवन के निर्माण से प्रजापति कुम्हार समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य आयोजनों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत है। नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने साफ संकेत दिया कि आने वाले समय में कांग्रेस यहां और भी सशक्त होकर उभरेगी।

कुल मिलाकर, घिनारा का यह आयोजन सिर्फ एक भवन का भूमिपूजन नहीं, बल्कि रामपुर विधानसभा में कांग्रेस की मजबूती और जनसमर्थन का बड़ा संदेश भी बनकर सामने आया।

Back to top button