ChhattisgarhKorba

नववर्ष मिलन एवं वनभोज जैसे कार्यक्रमों से सांगठनात्मक एकता व भाईचारा सुदृढ़ होता है – कमल वर्मा

कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में पर्यटन स्थल सतरेंगा में आज भव्य नववर्ष मिलन एवं वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक आदरणीय कमल वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित तिवारी जी ने की।
इस अवसर पर श्री बी.पी. शर्मा (प्रांतीय संयोजक, पेंशनर प्रकोष्ठ), श्री चंद्रशेखर तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ), श्री पंकज पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ) तथा श्री मनोज साहू (प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. शालेय प्रधान पाठक संघ) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नववर्ष मिलन एवं वनभोज जैसे कार्यक्रम कर्मचारी-अधिकारियों के मध्य आपसी सौहार्द्रता, भाईचारे और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन कर्मचारियों को एक मंच पर जोड़कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।उन्होंने छ ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन द्वारा किए जा रहे कर्मचारी हितों से सम्बंधित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा द्वारा जिला संयोजक श्री जगदीश खरे, उप संयोजक श्री तरुण सिंह राठौर एवं महासचिव श्री ओमप्रकाश बघेल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश खरे, तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, के.आर. डहरिया, रामकपूर कुर्रे, तरुण प्रकाश बैष्णव, लोकनाथ सेन, बी.डी. बैष्णव, विनय झा, पीयूष निर्मलकर, पी.पी.एस. राठौर, नित्यानंद यादव, के.डी. पात्रे, विनोद सांडेय, आर.एन. सिंह, कमलेश कुम्हार, अनूप सिंह कोराम, नरेंद्र नाथ श्रीवास, कृति लहरे, एस.के. द्विवेदी, आर.के. पाण्डेय, संवित साहू, सुखीराम कश्यप, लहारु कर्ष सहित श्रीमती अनिता राठौर, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती सरस्वती रजक, श्रीमती माया मोदी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी एवं नारी शक्तियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।


ओमप्रकाश बघेल महासचिव
छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा

Back to top button