Chhattisgarh

धान उपार्जन केंद्र नवापारा में हुआ धान खरीदी का सुभारम्भ

कोरबा। करतला विकासखण्ड के  अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र नवापारा में आज नए खरीदी सीजन का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही किसानों में उत्साह देखने को मिला और खरीदी केंद्र पहुंचकर उन्होंने धान बेचकर बोहनी कराई। खरीदी प्रारंभ होते ही किसानों की पहली खेप के रूप में तीन किसानों का धान तौला गया।


सबसे पहले किसान सुनाऊराम ने 57 क्विंटल 20 किलो धान विक्रय किया। इसके बाद गौरी बाई द्वारा 61 क्विंटल 60 किलो और किसान अस्सी राम द्वारा 34 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इन तीनों किसानों के धान तौल के साथ ही नवापारा केंद्र में खरीदी की औपचारिक शुरुआत की गई।


शुभारंभ अवसर पर ग्राम और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार गबेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष करतला; जनपद सदस्य श्याम बाई राठिया; जनपद सदस्य सूरज नंदे; ग्राम पंचायत नवापारा के सरपंच छत्रपाल राठिया; ग्राम पंचायत घिनारा के सरपंच दीनानाथ राठिया तथा ग्राम पंचायत केराकछार के सरपंच टिकेश्वर राठिया उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को समय पर उचित मूल्य प्राप्त हो और किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।

Back to top button