Korba

तिलकेजा क्षेत्र के जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने कोरबा वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

कोरबा- कोरबा जिले के तिलकेजा क्षेत्र के जनपद सदस्य किशन कोसले ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समस्त कोरबा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में एकता की भावना मजबूत करने का संदेश देता है।
किशन कोसले ने नागरिकों से अपील कि वे होली का त्योहार शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें। उन्होंने कहा कि कोरबा की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता ही इस जिले की सबसे बड़ी ताकत है।
अंत में उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता लेकर आए।

Back to top button