Korba

कोरबा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 28 मार्च से दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन

कोरबा- जिनके चरणों की रज पाने को संसार आतुर रहता है, वे पूज्य गुरुदेव स्वयं हमारी कोरबा धरती पर पधार रहे हैं।” इसी आस्था और उल्लास के साथ कोरबा नगर आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा की तैयारियों में पूरी श्रद्धा से जुटा हुआ है। यह आयोजन केवल पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य और श्रद्धा का अनमोल अवसर माना जा रहा है।
28 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक यह भव्य कथा ढप-ढप, बांकीमोगरा–कटघोरा मार्ग, कोरबा में आयोजित होगी। आयोजन समिति इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। नगर में जगह-जगह प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।
आयोजकों के अनुसार यह केवल कथा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कारों का महोत्सव है। कथा के माध्यम से श्री हनुमान जी की भक्ति, आदर्श और पराक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कथा के साथ भजन-कीर्तन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन होगा। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक पर्व को सफल बनाने की अपील की गई है।

Back to top button