Korba
उरगा थाना क्षेत्र के नहर में डूबा 9 वर्षीय बालक, तलाश जारी

कोरबा- कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर अपने मामा के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह करीब 11 बजे अपनी मामी के साथ नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और नहर के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उरगा पुलिस पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर बालक की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे हुए हैं। इधर, मासूम के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक बालक का पता नहीं चल पाया है और खोज बीन लगातार जारी है।






