ChhattisgarhKorbaRaipur

बड़ी खबर : सौरभ कुमार होंगे कोरबा के नए कलेक्टर, कई आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखिये सूची

कोरबा । सीएम बघेल के आज कोरबा प्रवास के दौरान कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा में अनेक विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गयी है।

जारी सूची के अनुसार वर्तमान कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा अब बिलासपुर जिले के कलेक्टर होंगे। वहीं बिलासपुर में कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2009 बैच के आईएएस सौरभ कुमार अब कोरबा जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। जारी आदेश में कोरबा नगर पालिका निगम आयुक्त के पद पर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई को पदस्थ किया गया है।

Back to top button