Surguja

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेसी नेता सहित 500 लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

सीतापुर । छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चूका है। भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनों ही पार्टियां मिशन 2023 को लेकर जोरों-शोरों से अपने विजय अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में गुरुवार, 17 अगस्त को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सीतापुर पहुंचे और कांग्रेसी नेता अनिल निराला सहित 500 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से बीजेपी में शामिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 5 हजार लोगों के अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी में शामिल होने का दावा किया। उन्हें पार्टी में सदस्यता दिलवाई।

फिलहाल इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई बयान निकल कर सामने नहीं आया है। खाद्यमंत्री अमरजीत सिंह भगत सीतापुर क्षेत्र से विधायक है। वे लगातार चार बार इस सीट पर अपना कब्ज़ा जमा चुके हैं और इस बार कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में खाद्य मंत्री है। ऐसे में इस सदस्यता अभियान के तहत एक बड़ी सेंधमारी बीजेपी की तरफ से की गयी है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस सदस्यता अभियान का 2023 के चुनावी रण में कितना असर पड़ता है।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत भाजपा प्रत्याशी लुंड्रा प्रबोध मिंज पूर्व विधायक प्रो गोपाल राम अनिल अग्रवाल देवनाथ पैंकरा भगत सिंह आलोक दुबे रोशन गुप्ता नीरू मिस्त्री मंडल अध्यक्ष श्रवण दास प्रभात खलखो विन्ध्येश्वरी पैंकरा अनुज एक्का आर डी चौहान रूपेश गुप्ता संजय गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता महामंत्री आदित्य अग्रवाल सेतराम बड़ा जयभगवान अग्रवाल वेदांत तिवारी मनोज तिवारी विकास शुक्ला प्रेमानंद तिग्गा विमला पैंकरा संगीत कंसारी स्नेहलता गुप्ता सरोज गुप्ता नेमलाल गुप्ता ललिता तिर्की सुनील गुप्ता विनोद गुप्ता समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button