Korba

कोरबा : SECL कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी, मौके से मिला सुसाइड नोट

कोरबा । जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में एसईसीएल कर्मी की पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

यहां बताना होगा कि, 6 माह पहले ही भटगांव से ट्रांसफर होकर एसईसीएल कर्मी का परिवार आया है। ऐसे में कुछ महीने बाद ही 44 वर्षीय लक्ष्मी श्रीवास ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नंदकुमार कुसमुंडा खदान में वेल्डर के पद पर पदस्थ हैं। घर पर पति-पत्नी ही रहते थे। दो बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मृतिका ने लिखा है कि, मौत की जिम्मेदार वह खुद है। किसी को परेशान ना किया जाए। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Back to top button