Korba

कोरबा ब्रेकिंग : ACB पावर प्लांट में फटा बॉयलर, झुलसे पांच मज़दूर

कोरबा । जिले के दीपका क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पावर प्लांट में पिछली रात बायलर फटने से मजदूर झुलस गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दीपका क्षेत्र के चाकाबुड़ा में संचालित ACB पावर प्लांट दीपका कसाईपाली 270MW में बायलर फटने से यह हादसा हुआ है जिसमें 5 मजदूरों के झुलसने से अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। 3 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी 2 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं इंजीनियर राजू साहू, ऑपरेटर प्यारेलाल पटेल, हेल्पर अजय तिर्की व हेल्पर आदित्य कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा दो लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। बताया जा रहा है वह भी दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

Back to top button