Uttar Pradesh

अंतरराष्ट्रीय LOVE STORY : कृष्ण भक्ति में वृंदावन आयी रशियन लड़की ग्वाले पर हार बैठी अपना दिल, पढ़िए अजब प्रेम की गजब कहानी

उत्तरप्रदेश । दिल्ली से महज 150 किमी दूर भगवान कृष्ण की नगरी में एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है। यहां एक रूसी महिला सांवरे की भक्ति से आकर्षित होकर बृज के एक ग्वाले को अपना दिल दे बैठी। वहीं प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी की चर्चा पूरे बृज क्षेत्र में है।

कान्हा की नगरी वृंदावन में हर दिन लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। इस शहर का भक्तिमय माहौल विदेशों से आए लोगों को भी खूब आकर्षित करता है। यही कारण है कि 36 वर्षीय रूसी लड़की युना का भी दिल यही ठहर गया। घूमने आई युना के साथ वृंदावन में कुछ ऐसा हुआ कि वह वापस ही नहीं गई। उसे एक गौ सेवक से प्यार हो गया।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से रूस की रहने वाली 36 वर्षीय महिला युना भगवान कृष्ण की भक्ति से आकर्षित होकर वृन्दावन आ गई थी। यहां वह बांकेबिहारी की सेवा में लग गईं। इसी बीच युना की मुलाकात राजकरण से हुई। 35 वर्षीय राजकरण भी करीब दो दशक से वृन्दावन में रहकर गौ सेवा कर रहे थे। इसी बीच एक दिन राजकरण की मुलाकात युना से हो गई।

खबरों की माने तो दोनों ने इसी साल हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे भी ले लिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल दिन में गौ सेवा करता है फिर शाम को इस्कॉन मंदिर के पास लोगों को धार्मिक पुस्तकें बांटता है और भक्तों को चंदन लगाकर खाना खिलाता है। दोनों एक-दूसरे की भाषा नहीं समझते, फिर भी कहते हैं कि प्यार ना उम्र देखता है, ना वक्त, ना जगह और ना ही भेदभाव करता है।

बताया जाता है कि राजकरण ने कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की थी। उनकी हिंदी भी कुछ खास नहीं है फिर भी वे यूना को अपने प्यार की भाषा समझाने में सक्षम हैं। वहीं शादी के बाद युना ने भारतीय संस्कृति को पूरे दिल से अपना लिया है। युना अपने मांग में सिन्दूर, गले में मंगलसूत्र और पैरों में पायल पहनती हैं।

Back to top button